एक बार एक नेता जी हमसे बोले -
कवि जी, अब हम भी Digital हो गए हैं
पुराने वाले घोटाले अब पूरी तरह Virtual हो गए हैं
अब जनता के बीच जाने का हमें कोई शौक नहीं,
क्योंकि जनता Gen Z है, Reels पे हमारे जैसा कोई Rock नहीं
कल तक जो विपक्षी दल को यमराज बताते थे,
आज वही उनके साथ बैठ कर तंदूरी चिकन खाते हैं
मैंने पूछा - नेताजी ये पाला बदलना कैसा है?
हंसकर वो बोले - बीटा, ये Ideology नहीं, बस गाँधी छाप पैसा है
इधर से डालो दागी विधायक, उधर से माननीय निकलता है
आजकल राजनीति में गिरगिट भी, रंग देख कर जलता है।
Manifesto ऐसा बनाया है कि स्वर्ग ज़मीन पर ला देंगे
हर घर के नल में पानी नहीं, सीधे Cold Drink पहुंचा देंगे
बेरोजगारी का हल हमने बड़ा सटीक बनाया है
पकौड़े टालने वालों के लिए, Non Stick pan मंगवाया है
गरीब की थाली में अब बस Data की भरमार है
पेट भरे न भरे, पर फोन में Hi Speed Internet की बहार है।
विपक्ष कहता है - महंगाई ने कमर तोड़ दी है
हमने कह दिया - हमने विलासिता की आदत छोड़ दी है
अगर सिलेंडर महंगा है, तो मिट्टी के चूल्हे पर आओ
धुएँ से जो आंख लाल हो, तो इसे देशभक्ति बताओ
सत्य को हमने इतना Edit किया कि पहचान में न आये,
वो झूठ ही क्या, जो दो - चार Million Views न दिलाये
- अमितेश
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें